×
Uncategorized

Noida News: गूगल मैप के जरिए देख सकेंगे शहर का नक्शा, सड़क हादसे वाले क्षेत्र की वॉइस मैसेज के जरिए मिलेगी जानकारी

इस संबंध में नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में गूगल मैप पर वाहन गति सीमा को लाइव प्रदर्शित किए जाने का शुभारंभ किया जाना है।

सड़क घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट बड़ी पहल करने जा रही है। जिसके जरिए गूगल मैप पर वाहन गति सीमा (Speed Limit) को लाइव प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया जाना प्रस्तावित है।

इस संबंध में नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में गूगल मैप पर वाहन गति सीमा को लाइव प्रदर्शित किए जाने का शुभारंभ किया जाना है। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, गूगल इंडिया की हेड रोली अग्रवाल, लेपटॉन सॉफ्टवेयर के सीईओ
राजीव सर्राफ आदि शामिल होंगे।

गूगल मैप नोएडा में गाड़ी चलाने वालों को रास्ते के साथ सड़कों की गति सीमा भी बताएगा। इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्णा वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। अलग-अलग सड़क व उसकी गति सीमा की जानकारी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से तैयार कर आगे बढ़ाई गई है। इसके जरिए सड़क घटना बाहुल्य क्षेत्र की जानकारी भी वाहन चालकों को रास्ते के साथ देने की तैयारी है। यह जानकारी वॉइस मैसेज या स्क्रीन पर वार्निंग के जरिए मिलेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close