IPL खिलाड़ी विपराज पर महिला क्रिकेटर से शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
पीड़िता खिलाड़ी हैदराबाद की रहने वाली है। स्नैपचैट के थ्रू दोनों की दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने नोएडा पुलिस में शिकायत की है

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम पर एक महिला क्रिकेटर्स पर शादी का झांसा देकर होटल में रेप का आरोप लगा है। महिला क्रिकेटर हैदराबाद की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता ने नोएडा पुलिस से शिकायत की है।
हालांकि, इससे पहले विपराज निगम ने बीते दो महीनों पहले एक महिला पर कथित तौर पर उन्हें परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्टों के अनुसार, निगम को सितंबर 2025 में धमकी भरे और अपमानजनक संदेश मिलने शुरू हो गए थे। शुरुआत में, उत्पीड़न एक ही मोबाइल नंबर से शुरू हुआ, लेकिन जब उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया, तो उसी व्यक्ति ने कथित तौर पर धमकी जारी रखने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल किया।
बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी निगम ने कहा कि उत्पीड़न तब बढ़ गया जब महिला ने उनकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो सहित आपत्तिजनक और मनगढ़ंत सामग्री प्रसारित करना शुरू कर दिया। क्रिकेटर ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उनके परिवार के सदस्यों और करीबी परिचितों को भी धमकियाँ दीं, जिससे उन्हें काफी मानसिक परेशानी हुई।
इस बीच, आईपीएल 2025 सीज़न से पहले निगम को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में चुना। इस युवा ऑलराउंडर ने अपने पहले ही साल में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार छाप छोड़ी। 14 मैचों में उन्होंने 142 रन बनाए और 11 विकेट लिए। अब वह 13 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही आगामी वनडे सीरीज़ में भारत ए के लिए खेलते नज़र आएंगे।




