Noida: एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर, ताज एक्सप्रेस-वे और 130 मीटर रोड पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज
पहले चरण में फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए प्राधिकरण बिजली के खंभे हटाएगा और दूसरे में यूटिलिटी शिफ्ट करेगा। फुटओवर ब्रिज को ताज एक्सप्रेसवे पर गौर सिटी-2 के सामने और 130 मीटर रोड पर इटैहरा चौक पर बनाया जाना है।

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर है। ग्रेनो वेस्ट में स्थित 130 मीटर रोड पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। पहले चरण में इटैहरा चौक और गौर सिटी 2 के सामने बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। इसकी तैयारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कर ली है।
पहले चरण में फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए प्राधिकरण बिजली के खंभे हटाएगा और दूसरे में यूटिलिटी शिफ्ट करेगा। फुटओवर ब्रिज को ताज एक्सप्रेसवे पर गौर सिटी-2 के सामने और 130 मीटर रोड पर इटैहरा चौक पर बनाया जाना है। दरअसल, तेजी के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जनसंख्या बढ़ रही है। जिसके साथ सड़कों पर वाहन का दवाब और अधिक बढ़ जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की माने तो उन्हें अभी भी सड़क पार करने में दिक्कत होती है। साथ ही कई बार हादसे होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में ब्रिज की जरुरत है। जिससे देखते हुए 130 मीटर रोड और ताज एक्सप्रेसवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने की कवायद की जा रही है।
60 मीटर रोड की तरफ जाने के लिए अंडरपास बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा 130 मीटर रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया है। ऐसे में इटैहरा चौक पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। जल्दी ही यहां एक करोड़ रुपये की लागत से यूटिलिटी हटना शुरू हो जाएगा।



