STF नोएडा यूनिट ने पकड़ा तेल का बड़ा खेल, पेट्रोल पंपों पर मालिक की मिलीभगत से बेचा जा रहा था मिलावटी पेट्रोल और डीजल
नोएडा एसटीएफ की टीम ने पकड़े गए पांच आरोपियों की पहचान पवन गिरी, सद्दाम, चन्द्रविजय, सर्वेश कुमार और कन्हैया लाल के रुप में की है।

नोएडा एसटीएफ यूनिट ने पेट्रोल और डीजल में मिलावट का बड़ा खेल उजागर किया है। पेट्रोल पंपों पर मिलावटी पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने वाले इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मिलावटी तेल से भरे टैंकर, भारी मात्रा में मिलावटी पेट्रोल, डीजल, इथेनॉल व अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा फर्जी टैक्स इनवाइस और फर्जी बिल्टी, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए है।
नोएडा एसटीएफ की टीम ने पकड़े गए पांच आरोपियों की पहचान पवन गिरी, सद्दाम, चन्द्रविजय, सर्वेश कुमार और कन्हैया लाल के रुप में की है। यह गिरोह पेट्रोल और डीजल में सस्ते विलायक जैसे सॉल्वेंट या एथेनॉल मिलाकर मिलावटी ईंधन की सप्लाई करते थे। जिससे उपभोक्ताओं के साथ सरकार राजस्व को भी भारी नुकसन हो रहा था।
नोएडा यूनिट एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि टीम ने मौके से टैंकर चालक, पेट्रोल पंप मैनेजर, कर्मचारी और गिरोह के सरगना पेट्रोल पंप मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फैजाबाद, बस्ती, लखनऊ, रायबरेली और आसपास के कई जिलो में सक्रिय था। इनके कब्जे से मिलावटी तेल से भरे टैंकर आदि बरामद किए है।




