वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम, विश्व कप विजेता को हराया
2010 में बॉक्सिंग की शुरूआत की और अपने भार वर्ग में अब वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर काबिज नूरसुल्तान को कड़ी टक्कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पवन बर्तवाल (55 किग्रा) और हितेश गुलिया (70 किग्रा) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पवन ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राज़ील के स्वर्ण पदक विजेता अल्टीनबेक नूरसुल्तान को हराया और हितेश ने दो बार के ओलंपियन, 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त सेवोन ओकाज़ावा को एक रोमांचक स्प्लिट डिसीजन वाले मुकाबले में हराया।
पवन ने 15 साल बाद इंटरनेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
2010 में बॉक्सिंग की शुरूआत की और अपने भार वर्ग में अब वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर काबिज नूरसुल्तान को कड़ी टक्कर दी है। पवन ने कहा कि नूरसुल्तान एक अच्छा बॉक्सर है। वह इस साल ब्राज़ील में हुए विश्व मुक्केबाज़ी कप में चैंपियन रहा था। शुरुआत में मैं भी थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन यह टूर्नामेंट हमारे देश में यह पॉजिटिव पॉइंट रहा।
रात में हितेश और ओकाज़ावा के बीच हुए इस मुकाबला भारत के लिए उम्मीद के मुताबिक़ रहा। जहां हितेश ने 3—2 से मामूली अंतर से जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक अपने नाम किया। इससे पहले, सुमित ने 75 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम ह्योन-ताए पर 5—0 से जीत हासिल करके पवन द्वारा शुरू किए गए अभियान को बरकरार रखा।


