आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जीवत की सांस्कृतिक विरासत, एकता में अनेकता को किया प्रस्तुत
आदर्श पब्लिक स्कूल ने भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर भारत की समृद्ध विरासत का किया प्रदर्शन

आदर्श पब्लिक स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल के संरक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राम नरेश यादव की स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों के सजीव केंद्र में परिवर्तित हो गया, जो भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश यादव, प्रधनाचार्य निशी ओझा, निदेशक वंदना कुशवाहा ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्कूल प्रबंधक ओम प्रकाश यादव ने छात्रों की लगन और प्रतिभा की सराहना करे हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक मूल्यों और रचनात्मकता को विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महोत्सव में छात्रों द्वारा लगाए गए विविध प्रदर्शनियों—जैसे कला एवं शिल्प, भाषाएं, सामाजिक विज्ञान ने सभी का मन मोह लिया। जिसमें छात्रों की रचनात्मकता, नवाचार और कौशल की झलक दिखाई दी। फन गेम्स एरीना पूरे दिन बच्चों और अभिभावकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार क्रम, जिसमें शास्त्रीय और लोक नृत्यों, नाट्य मंचन एवं विषय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और “एकता में अनेकता” को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।



