निक्की भाटी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने बताई बड़ी वजह
सिरसा गांव में निक्की भाटी की शादी हुई थी। निक्की रुपवास गांव की रहने वाली थी। पुलिस की विवेचना के मुताबिक, निक्की भाटी की हत्या में शामिल पति विपिन और सास दया रही।

चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने सूरजपर स्थित जिला न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटना के समय यह मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय रहा और सोशल मीडिया में ट्रॉयल के दौरान लोगों ने निक्की को न्याय दिलाने की मांग उठाई थी। 500 से अधिक पन्नों की दाखिल की गई चार्जशीट में पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर सतवीर और सास दया को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में घटना के समय मृतका की बहन कंचन ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सिरसा गांव में निक्की भाटी की शादी हुई थी। निक्की रुपवास गांव की रहने वाली थी। पुलिस की विवेचना के मुताबिक, निक्की भाटी की हत्या में शामिल पति विपिन और सास दया रही। लगातार आरोपी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से नाखुश थे। उसे वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करने से मना करते थे। उसके बाद भी निक्की ने वीडियो बनाना नहीं छोड़ा। साजिश के तहत उसे मार डाला गया।
अधिवक्ता ने बताया कि कासना कोतवाली पुलिस ने 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें अहम साक्ष्यों को शामिल किया गया है। इस मामले में पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर सत्यवीर और सास दया को आपराधिक षड्यंत्र के तहत निक्की भाटी की हत्या का आरोपी बनाया गया है।




