×
Uncategorized

IIC रीजनल मीट 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन GL बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में सम्पन्न हुआ

ग्रेटर नोएडा: GL Bajaj Institute of Technology & Management, ग्रेटर नोएडा में शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल (MIC) एवं AICTE द्वारा आयोजित IIC रीजनल मीट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में 170 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।

श्री कार्तिकेय अग्रवाल, CEO – GL Bajaj Educational Institutions ने अपने संबोधन में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने में GL Bajaj की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

AICTE के चेयरमैन प्रो. टी. जी. सीतराम का प्रेरक वीडियो संदेश सभी उपस्थित लोगों के लिए उत्साहवर्धक रहा। AICTE के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नवीन अरोड़ा ने IIC रीजनल मीट के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिथि सम्माननीय के रूप में:

  • डॉ. एस. पी. मिश्रा, एडवाइजर – इनोवेशन हब, AKTU एवं पूर्व कुलपति (DSVV)
  • प्रो. अनिल कुमार शर्मा, प्रोफेसर – मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जामिया मिलिया इस्लामिया

ने अपने विचार साझा किए।

मुख्य आकर्षण रहा मुख्य अतिथि प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे (चेयरमैन – NETF, NBA एवं एक्जीक्यूटिव कमेटी – NAAC) का उद्बोधन जिसमें उन्होंने नवाचार-आधारित शिक्षा, तकनीक के समन्वय और भारत को वैश्विक स्टार्टअप हब बनाने पर विचार रखे।

GL Bajaj निरंतर एक मजबूत इनोवेशन संस्कृति के निर्माण के लिए कार्यरत है ताकि छात्र भारत के तकनीकी एवं उद्यमशील भविष्य को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकें।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close