इंस्टाग्राम से हुए प्यार का दर्दनाक अंत, बहन का प्रेमी है मार क्यों नहीें देते!
इस मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे गोलियां मारी गई। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने सिर पर कई बार हमला किया गया और उसके कुचला गया। मृतक की प्रेमिका ने अपने परिवार को धोखा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि परिवार के लोगों को उनके बीच पनप रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। साथ ही भाईयों ने शादी कराने का आश्वासन दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। नाबालिग भाई को छोड़कर सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस स्टडी रिमांड दी गई है। वीरवार को सक्षम टेट की हत्या की गई थी। घटना को अंजाम सक्षम की प्रेमिका आंचल के भाई ने दिया है। पहले सक्षम को गोली मारी गई और उसके बाद सिर को पत्थर से भी कुचला गया।
आंचल के मुताबिक, दावा किया है कि उसके परिवार ने उसे धोखा दिया है। अब उन्होंने धोखा दिया है। आंचल ने आरोप लगाया है कि दो पुलिसवालों ने उसके भाइयों को प्रेमी पर हमला करने के लिए उकसाया है। आंचल का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उकसाया था कि बहन का प्रेमी है मार क्यों नहीें देते हो आंचल ने बताया कि मुताबिक, हत्या को अंजाम जाति की वजह से दिया गया। आंचल विशेष पिछड़ी जाति से हैं, जबकि सक्षम दलित था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।




