×
Uncategorized

Greater Noida: पंचशील हाइनिश सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला, एओए और मेंटिनेंस की टीम ने मांगे सबूत

इस मुद्दे को लेकर मेंटिनेंस टीम और एओए को शिकायत की। इस पर टीम ने उससे लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फसने का सबूत मांगे। इसका उन्होंने भरपूर विरोध जताया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला लिफ्ट में फंस गई। करीब डेढ़ घंटे तक 60 वर्षीय महिला लिफ्ट से फंसने से उनकी हालत बिगड़ गई। लिफ्ट का सुरक्षा अलार्म बजने पर भी कोई लिफ्ट का गेट खोलने के लिए नहीं आया। आरोप है कि मेंटिनेंस और एओए के पदाधिकारी अब लिफ्ट में फंसने के सबूत मांग रहे है।

सोसाइटी में रहने वाले सावन कुमार झा ने बताया कि उनकी मां दोपहर के समय 23 से 21वें फ्लोर पर आ रही थी। तभी अचानक लिफ्ट 21वें फ्लोर पर झटके साथ रुक गई। जब कफी देर तक लिफ्ट नहीं खुला तो उन्होंने सुरक्षा अलार्म बजाय। आरेाप है कि उसके बाद भी काफी इंतजार करने के बाद किसी ने मदद नहीं की। लिफ्ट में ही फंसने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान वह करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। उनका आरोप है कि जब सुरक्षा द्वारा सीसीटीवी पर नजर पड़ी, वे तुरंत भाग कर टीम को लेकर बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला।

सावन कुमार झा ने बताया कि मेंटिनेंस टीम और एओए डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फसने का सबूत मांग रहे है। उन्होंने विरोध जताते हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज मांगी। आरोप है कि उन्हें नहीं दी जा रही है। रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। लिफ्ट का मेंटेनेंस भी ठीक से नहीं होता है,जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close