×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

किसानों के हक की हुंकार – 22 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर ऐतिहासिक महापंचायत, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

ग्रेटर नोएडा – आगामी 22 दिसंबर को जीरो पॉइंट, यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे आयोजित होने वाली ऐतिहासिक किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को झाडे वाले मंदिर, परी चौक पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजा राम ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रकाश फौजी ने निभाई।

बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने महापंचायत के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों किसान ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर एकत्र होकर अपनी समस्याओं और अधिकारों की मांग को मजबूती से उठाएंगे।

पवन खटाना ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए गौतम बुद्ध नगर जनपद के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव बैठकों और जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन करेंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इस आंदोलन से जुड़ सकें और अपनी आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शमशाद सैफी, बिजेंदर, राकेश चौधरी, प्रकाश फौजी, केशव शर्मा, गुल्लू अटटा, अशरफ, लाला यादव, भाटी यादव, कृष्ण यादव, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, सुनील अवाना, संजय शर्मा, नीरज कसाना, संदीप खटाना, जीते झुपा बेली भाटी, सचिन कसाना, गौरव बैरागी, जितेंद्र बैरागी, योगेश पंडित, सचिन नागर, योगेश शर्मा, जोगिंदर चेची, अजीत सिंह, अजीत पाल नंबरदार, जगबीर, भागवत, सुंदर, मोहित, ब्रह्मसिंह, राहुल नागर, परविंदर, महावीर, सूरज भाटी, उधम लोहिया, सोनू चौहान, अतुल चौहान, राजू चौहान, महेश खटाना, योगेश भाटी, लाला पिलवांन, अभिषेक सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 22 दिसंबर को होने वाली महापंचायत किसानों के हक की लड़ाई को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावशाली तरीके से रखने का सशक्त मंच बनेगी। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महापंचायत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close