ऐस सिटी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, उज्जैन के विद्वानों ने किया 2 दिवसीय भव्य महाकाल रुद्राभिषेक

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में शिव मंदिर प्रांगण में निवासियों के साझा सहयोग से दो दिवसीय भव्य ‘महाकाल रुद्राभिषेक’, झांकी और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ। 19 और 20 दिसंबर को आयोजित इस पावन कार्यक्रम में पूरी सोसाइटी शिव के रंग में रंगी नजर आई।
विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से आए प्रतिष्ठित विद्वान पंडितों की उपस्थिति रही। इन विद्वानों ने सोसाइटी के मंदिर में स्थित शिवलिंग पर महाकाल का अद्भुत स्वरूप श्रृंगार किया और पूर्ण विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक और महाकाल की भव्य आरती संपन्न कराया। इस भव्य अनुष्ठान में सोसाइटी के कई जोड़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इन निवासियों का रहा विशेष सहयोग
सोसाइटी में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम मनोचा, रुद्राक्ष भदौरिया, चांदनी जी, विजय जी, चंदन सिंह, सतीश जी, सिद्धार्थ जी, अमित सिंह, अवनीश, अमिताव साहू, जगदंबा राय, साहू जी, विजय जी, हरीश जी , आत्माराम जी, विशाल जी, और सी.एल. शर्मा समेत सोसाइटी के सभी भक्तगणों का विशेष योगदान और सहयोग रहा। निवासियों ने बताया कि मंदिर की स्थापना के दिन और उसके बाद पहली बार २० दिसंबर को अमावस्या के दिन ऐसा अलौकिक दृश्य देखने को मिला है, जिससे ऐसा लग रहा था मानो साक्षात महादेव मंदिर में विराजित हैं।
भक्तिमय झांकी और अमावस्या का महत्व
19 दिसंबर को उज्जैन के पंडितों की पूरे सोसाइटी में एक भव्य झांकी निकाली गई, जिसका हर टावर पर निवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं, 20 दिसंबर को अमावस्या के विशेष अवसर पर महाआरती और दिव्य मंत्रोच्चार के साथ महादेव की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन पूजा-अर्चना का विशेष फल मिलता है, इसी भावना के साथ पूरी सोसाइटी ने एकजुट होकर प्रार्थना की।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज से नकारात्मकता को दूर करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया और भव्य भंडारा भी किया गया जिसमे निवासी बंध चढ़ के भाग लिए।




