Greater Noida: यमुना प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 39 औद्योगिक भूखंड़ किए निरस्त
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों को साल 2020 के बाद से ही चेकलिस्ट जारी की जा रही है। जिसके बाद 60 दिन के अंदर आवंटी को भूखंड का पट्टा विलेख निष्पादित कराकर क़ब्जा लेकर मानचित्र स्वीकृत कराना होता है।

यमुना प्राधिकरण ने बुधवार को नोटिस भेजने के बाद भी रजिस्ट्री न कराने पर 39 भूखंडों का आंवटन निरस्त कर दिया है। जिसमें सेक्टर—32 एवं 33 में 19, सेक्टर—29 एमएसएमई पार्क में 12, हैडीक्रॉफ्ट पार्क में पांच और टॉय पार्क सेक्टर—33 में तीन भूखंडों को निरस्त किया गया है।
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों को साल 2020 के बाद से ही चेकलिस्ट जारी की जा रही है। जिसके बाद 60 दिन के अंदर आवंटी को भूखंड का पट्टा विलेख निष्पादित कराकर क़ब्जा लेकर मानचित्र स्वीकृत कराना होता है। उसके बाद भूखंड पर चार साल के अंदर कंपनी लगानी होती है। लेकिन नोटिस जारी करने के बाद भी आंवटियों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।
औद्योगिक भूखंड़ों के मसले पर औद्योगिक विकास के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 21 नवम्बर को बैठक हुई थी। 366 ऐसे आवंटियों थे, जिन्हें पहले ही चेकलिस्ट जारी की जा चुकी थी कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी लीज डीड नहीं कराई गई। साथ ही सभी आवंटियों को एक—एक अंतिम मौका देते हुए सार्वजनिक सूचना भी जारी कराई गई।




