×
Uncategorized

Greater Noida: बड़े शातिर है पति-पत्नी, गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दोनों गिरफ्तार

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी बिनोद चाहर ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना और सपना पत्नी बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना निवासी गाजियाबाद की भूपखेड़ी गांव को 130 मीटर रोड़ सेे गिरफ्तार किया गया है।

सूजरपुर कोतवाली पुलिस ने पति—पत्नी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से सेक्टर—39 और सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से बलेनो, थार और स्कॉर्पियो समेत अन्य लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दंपति को गिरफ्तार किया है। पति अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता था और उसकी पत्नी कार आदि में मिलने वाले सामान को बेचा करती थी।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी बिनोद चाहर ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना और सपना पत्नी बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना निवासी गाजियाबाद की भूपखेड़ी गांव को 130 मीटर रोड़ सेे गिरफ्तार किया गया है। ​पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है। विकास पकड़े गए गैंगस्टर बिट्टू कसाना का भाई है। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बिट्टू पर 25 हजार, सपना कसाना पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनके एक साथी शिवम कसाना को 24 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था।

गिरोह के सदस्य मिलकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कार एंव अन्य गाड़ी चालकों को बधंक बनाकर लूटपाट करते थे। कार आदि में भरे सामान को सपना को सौंप देते थे। वह लूट के सामान को बेच दिया करती थी। उसके एवज में मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लिया करते थे। सपना भी पहले जेल जा चुकी है। बिट्टू पर गाजियाबाद और गौतमबु्द्ध नगर में 15 मुकदमे दर्ज है। जबकि सपना के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close