Greater Noida: कूड़े के ढ़ेर में काली पॉलीथिन में पैक मिला युवती का शव, जलाया गया चेहरा
डपिंग यार्ड में काम करते समय कर्मचारियों की नजर काली पॉलीथिन पर पड़ी। पास जाकर उन्होंने देखा तो उसमें एक युवती का शव था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।

नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर के बीच एक अज्ञात युवती का शव काली पालीथिन में पैक मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती के हाथ पैर बंधे थे और चेहरे पर जलने के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डपिंग यार्ड में काम करते समय कर्मचारियों की नजर काली पॉलीथिन पर पड़ी। पास जाकर उन्होंने देखा तो उसमें एक युवती का शव था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। मृतका की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
एडीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल दो मुख्य बिंदुओं पर काम कर रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही यह भाी जांच की जा रही है कि शव डंपिंग यार्ड तक कैसे पहुंचा? सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।




