Greater Noida: कमरे में कुछ हुआ ऐसा कि दंपति की हो गई मौत, पति ने की पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, मौत के बाद दफन हुआ राज?
जानकारी के अनुसार, मूलरुप से एटा निवासी अनिल (35) और अनीता (32) के साथ एक माह से सरस्वती कुंज बिसरख में किराए के मकान में रह रहे थे।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती कुंज में किराए पर रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह में हुए विवाद में हत्या और आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य भी हासिल किए है। अभी पुलिस कॉल डिटेंल निकलवा रही है। साथ ही पुलिस आपसी विवाद और अवैध संबंधो को जोड़कर भी घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मूलरुप से एटा निवासी अनिल (35) और अनीता (32) के साथ एक माह से सरस्वती कुंज बिसरख में किराए के मकान में रह रहे थे। अनिल सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता था, जबकि उनकी पत्नी अनिता सोसाइटियों में साफ—सफाई काम करती थी। रविवार को करीब छह बजे दोनों पति—पत्नी नौकरी से घर पहुंचे। तभी उनके बीच विवाद हो गया। उसी दौरान अनिल ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद फांसी के फंदे से झूल गया। मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने पर कमरे के अंदर दोनों के शव मिले। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पति-पत्नी की फोन डिटेंल निकलवाई जा रही है। पुलिस इस मामले में ग्रहक्लेश ओर अवैध संबंध दो बिंदुओं पर काम कर रही है। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि मामला इतना आगे बढ़ जाएगा।




