×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा – 4% आबादी प्लॉट न मिलने से नाराज़ किसान, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के वैधानिक अधिकारों की लगातार अनदेखी का आरोप एक बार फिर तेज़ हो गया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के 39 से अधिक पीड़ित किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के समय उन्हें 4 प्रतिशत आबादी प्लॉट देने का जो वादा किया गया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ है।

किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण की किसान-विरोधी नीतियों के कारण उन्हें उनका हक़ नहीं मिल पाया है। उनका कहना है कि वर्षों से इंतज़ार करने के बावजूद शेष 4 प्रतिशत प्लॉट आवंटित नहीं किए गए, जिससे किसान आर्थिक, सामाजिक और मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं।

किसानों के अनुसार वे कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया गया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण जानबूझकर मामले को टाल रहा है ताकि किसान थक-हारकर पीछे हट जाएँ।

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने किसानों की समस्याएँ विस्तार से सुनीं और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएँगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को उनका हक दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इधर किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सभी पात्र किसानों को शेष 4 प्रतिशत प्लॉट का आवंटन नहीं किया गया, तो वे आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और बड़े स्तर पर संघर्ष शुरू करने को मजबूर होंगे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close