Noida: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी में एक गिरफ्तार, स्क्रीनशॉट दिखाकर लिया फंसाया
पुलिस की गिरफ्त में शिखर खुराना को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने फुटपाथ से गिरफ्तार किया।

नोएडा की सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार लाख 60 हजार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही उसके बैंक खाते में मौजूद दो लाख रुपये को फ्रीज करवा दिया है।
पुलिस की गिरफ्त में शिखर खुराना को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने फुटपाथ से गिरफ्तार किया। एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी शिखर खुराना ने मॉल के पास एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को Forex Coin Trading का जानकार बताया और पीड़ित को फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर अपनी बातों में फंसा लिया। बातचीत के दौरान मौका पाकर आरोपी पीड़ित की कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था।
चोरी का शिकार हुए वादी ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराइ थी जिसके बाद सेक्टर-20 थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित कि गई, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने फुटपाथ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते की पहचान की और उसमें जमा दो लाख रुपये को तुरंत फ्रीज करा दिया। पुलिस ने अपील की है कि ट्रेडिंग के नाम पर झांसे में न आए।




