Greater Noida: आसमान छूते जमीन की कीमतों को ग्रेनो वेस्ट में भूमाफिया सक्रिय, 400 करोड़ की राजस्व हानि
बिसरख निवासी नितिन भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को भेजे गए भू-माफिया लोकेंद्र भाटी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बताया है कि उसने खसरा 773, 768, 637, 638 समेत करीब 12 से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की गई है। आरोप है कि भू-माफिया लोकेंद्र भाटी ने बड़ी संख्या में जमीन पर कब्जा किया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जमीन की कीमतों आसमान छू रही है।
बढ़ती जमीन की दरों के बीच भूमाफियाओं ने अपने पैर पसार लिए है। बिसरख निवासी नितिन भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को भेजे गए भू-माफिया लोकेंद्र भाटी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बताया है कि उसने खसरा 773, 768, 637, 638 समेत करीब 12 से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने उसपर तालाब व अन्य जमीन पर अवैध कब्जा कर फ्लैट, विला और अवैध कॉलोनियां काट दी हैं। आरोप है कि मिलीभगात कर आठ से अधिक बीघा जमीन का फर्जी बैनामा तैयार कर कब्जा किया गया है।
नितिन भाटी ने बताया कि भू—माफियाओं ने फर्जी पहचान पत्र के जरिए हेरा—फेरी कर जमीन पर कब्जा जमाया है। आरोप है कि करीब 100 बीघा जमीन को सीलिंग एक्ट से बचाकर सरकार को करीब 400 करोड़ रुपये की राजस्व हानि पहुंचाई गई है। अधिकारियों को दी गई शिकायत में नितिन ने यह भी जिक्र किया है कि अवैध कब्जे के विरुद्ध आवाज उठाता है, तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं।




