×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा बना था ऑनलाइन सट्टेबाजी का हब? 1XBET कॉल सेंटर का भंडाफोड़

नोएडा – ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-1 नोएडा में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारकर 1XBET ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े अभियुक्त अनूप श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कॉल सेंटर MIR PEGASIS CONNECT Pvt. Ltd. के नाम से संचालित किया जा रहा था, जहां से भारत में प्रतिबंधित ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए लोगों को जुए के लिए उकसाया जाता था। टेक सपोर्ट के बहाने ग्राहकों से पैसे डिपॉजिट और विड्रॉल कराए जाते थे और बाद में म्यूल अकाउंट्स के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रकम घुमाई जाती थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 01 सर्वर, 04 कम्प्यूटर सीपीयू, 03 राउटर, 10 पीएनटी फोन, अंग्रेजी-रशियन भाषा का कीबोर्ड और 01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सर्वर में ठगी से संबंधित अहम डिजिटल डेटा मौजूद होने की बात कही जा रही है।

जांच में सामने आया है कि अभियुक्त मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वर्ष 2022 में रूस के मास्को में स्थित 1XBET कंपनी से जुड़ा था। करीब ढाई साल तक वहां काम करने के बाद उसे भारत भेजा गया, जहां उसने दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में अवैध कॉल सेंटर के जरिए बेटिंग ऐप की गतिविधियों को आगे बढ़ाया।

इस मामले का सुराग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर साइबर थाने में दर्ज एक शिकायत से मिला था, जिसकी जानकारी i4C के माध्यम से नोएडा पुलिस तक पहुंची। टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की।

पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। फिलहाल बैंक खातों, अन्य सहयोगियों और विदेशी लिंक की गहन जांच की जा रही है। 1XBET ऐप के खिलाफ देश के कई राज्यों में पहले से ही मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई ऑनलाइन जुए और साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close