गणतंत्र दिवस पर जिन्ना अमर रहे के लगे नारे, बोले-पाकिस्तान में जन्नत है
कार्यक्रम के दौरन विवादित नारे लगने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।देशभक्ति नारे लगाने के दौरान अचानक शिक्षक ने मोहम्मद जिन्ना के समर्थन में नारे लगाने शुरु कर दिए। घटना को लेकर छात्रों के अलावा ग्रामीणों में आक्रोश फेल गया।

गणतंत्र दिसव के मौके पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गणतंत्र दिवस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने का मामला सामने आया है। छात्रों की गवाही पर शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। स्कूल के प्रिंसपल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कार्यक्रम के दौरन विवादित नारे लगने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।देशभक्ति नारे लगाने के दौरान अचानक शिक्षक ने मोहम्मद जिन्ना के समर्थन में नारे लगाने शुरु कर दिए। घटना को लेकर छात्रों के अलावा ग्रामीणों में आक्रोश फेल गया। यह पूरी घटना बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड के तहत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभुआड़ का है। जहां गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उसने विद्यालय परिसर में ‘जिन्ना अमर रहे’ जैसे नारे लगाए।
उन्होंने जिन्ना जिंदाबाद के नारे लगाए और बोले कि पाकिस्तान में जन्नत है। स्कूल के प्रिंसपल धनंजय तिवारी के मुताबिक, किशनपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। उनका यह वक्तव्य देश की संप्रभुता और संविधान की भावना के खिलाफ है। राष्ट्रगान के बाद स्कूल के शिक्षक मंसूर आलम ने जिन्ना अमर रहे के नारे लगाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।




