Greater Noida: काले रंग की थार खरीदने के लिए चार नाबालिग दोस्तों की खतरनाक साजिश, उठा पर्दा तो पुलिस भी रह गई हैरान
जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी पार्श्व कुमार का परिवार शुक्रवार को बाहर गया हुआ था, जबकि घटना के समय वह जिम में था। तभी उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे बीस लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे।

चार नाबालिगो को काले रंग की थार अधिक पंसद है। लिहाजा उन्होंने ऐसी साजिश रची की पुलिस भी हैरान रह गई। चारों ने अपने पड़ोसी के घर से 20 लाख रुपये चोरी की प्लानिंग की। जैसे ही घर का मालिक जिम गया, वह दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। साथ ही वह 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर पुलिस ने चारों को अभिरक्षा में ले लिया और घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चारों के पास से पैसे बरामद कर लिए है।
जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी पार्श्व कुमार का परिवार शुक्रवार को बाहर गया हुआ था, जबकि घटना के समय वह जिम में था। तभी उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे बीस लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने चार नाबालिग को लेकर पूरी घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने बताया कि चारों को को काले रंग की थार पंसद है। जिससे खरीदने के लिए उन्हें चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया उन्होंने कुछ दिनों पहले अपना एक खेत बेचा था। खेत बेचकर मिली बीस लाख रुपए की रकम को घर की अलमारी में रखा गया था। शुक्रवार को घर पर कोई नहीं था। इसी बीच घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अलमारी में रखे बीस लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
पुलिस ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पीड़ित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके बाद पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग फुटेज में दिखाई दिया। पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया गया।




