Noida: पर्थला खंजरपुर के पुल पर लग्जरी कार सवार युवकों ने किए महिला की तरफ अश्लील इशारे, पुलिस ने सिखाया सबक
कार में सवार होकर एक महिला कही जा रही थी। जब वह पर्थला खंजरपुर पुल पर पहुंची। तभी एक एमजी हेक्टर कार में सवाार होकर दो युवक आ गए। कार को महिला का ड्राईवर चला रहा था।

नोएडा के पर्थला खंजर पुल से गुजरता समय महिलाओं पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। एमजी हेक्टर में बैठे दो युवकों ने दूसरी कार में महिला की तरफ अश्लील हरकत की। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की है। फेस—3 कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार होकर एक महिला कही जा रही थी। जब वह पर्थला खंजरपुर पुल पर पहुंची। तभी एक एमजी हेक्टर कार में सवाार होकर दो युवक आ गए। कार को महिला का ड्राईवर चला रहा था। जबकि महिला पीछे बैठी हुई थी। दूसरी कार सवारों ने महिलाओं पर अश्लील इशारे किए। काफी देर तक गाड़ी से पीछा करते रहे। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने अमित कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम सराय मोहन थाना ठिकमा जिला आजमगढ़ वर्तमान में यह जेवीएस सोसाइटी सेक्टर 135 में रह रह रहा है। वहीं, दूसरे आरोपी अभिषेक पुत्र धर्मपाल निवासी कस्बा कुशमाहा जिला मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई एमजी हैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।




