Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक चला यमुना प्राधिकरण का बुल्डोजर, 400 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
दयातपुर में करीब 76,750 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। नोएडा एयरपोर्ट के पास यह कॉलोनी एयर सिटी के नाम से बसाई जा रही थी।

नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक दयानतपुर गांव में यमुना प्राधिकरण ने अवैध निर्मण के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। यमुना प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को ढहाया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करते हुए 76750 वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनी पर बुलडोज़र चलाया है।
दयातपुर में करीब 76,750 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। नोएडा एयरपोर्ट के पास यह कॉलोनी एयर सिटी के नाम से बसाई जा रही थी। जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। एयरपोर्ट को जोड़ने वाली 60 मीटर रोड पर भी अवैध निर्माण तोड़ा गया है। जेवर एयरपोर्ट को जाने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी गिराया गया है।
साबोता मुस्तफाबाद में लगभग 24,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया है। करीब 1 लाख वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे और निर्माण से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अनुसार, इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।




