Greater Noida: इंजीनियर युवराज जैसी घटनाओं को रोकने के लिए CCTV से होगी लाइव मॉनिटरिंग, दो हेलीकॉप्टर की उठी मांग
सेक्टर—150 के कट पर 16 जनवरी को एक दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज सिंह की मौत हो गई थी। इंजीनियर की कार बिल्डर की निर्माणधीन बेसमेंट में जा गिरी थी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद सेक्टर—150 में सड़क की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हो सके। नोएडा प्राधिकरण आस—पास सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी कर रहा है। जिस जगह सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हुई थी। उसके आस यहां करीब 12 सोसाइटी और 10 हजार से ज्यादा लोग रहते है। कैमरे लगने के बाद वहां की हर मूवमेंट की निगरानी आसान हो जाएगी। घटना के बाद प्रशासन और प्राधिकरण ने 65 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया था। जिसमें 15 स्पॉट पर खुद और 50 पर डेवलपर काम करवा रहा है।
सेक्टर—150 के कट पर 16 जनवरी को एक दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज सिंह की मौत हो गई थी। इंजीनियर की कार बिल्डर की निर्माणधीन बेसमेंट में जा गिरी थी। हादसे से सबब लेते हुए नोएडा प्राधिकरण और प्रशासन की तरफ से घटना स्थल और उसके आसपास क्रैश बैरियर लगाए है। साथ ही हाइ रेज्यूल्यूशन कैमरे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कंपनी सर्वे कर रही है। उसकी रिर्पार्ट आने के बाद कैमरों की संख्या के बारे में भी जानकारी साफ हो सकेगी।
युवराज मेहता की मौत के बाद सुरक्षा के मुद्दे पर डिस्ट्रिक डिवेलपमेंट रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ को एक पत्र सौंपा है। उन्होंने क्यूआरटी, हेलीकॉप्टर, सिटीजन चार्टर के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सभी सेक्टरों से जोड़ने व अन्य मांग की है। डिस्ट्रिक डिवेलपमेंट डेवलपमेंट रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि युवराज की घटना से सबक लेते हुए ग्रेनो प्राधिकरण से जगह—जगह रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर, इंडिकेशन बोर्ड और लाइट का सुचारु प्रबंध करने की भी मांग की है।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने जलभराव, आग लगने और अन्य आपदा की स्थिति में निवासियों की जान बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध करने की भी मांग की है। शहर में हाईराइज बिल्डिंग की भरमार है। हादसे की स्थिति में दो हेलीकॉप्टर, चालक और उनकी पॉर्किंग की सुविधा की मांग की गई है। इसके अलावा शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सभी सेक्टरों को जोड़ने की मांग की गई है।



