×
Uncategorized

Noida: हजारों राहगीरों की समस्या को दूर करने के लिए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया स्काईवॉक का शिलान्यास

यह स्काई वॉक 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा होगा। यह स्काई वॉक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने एफओबी को जोड़ते हुए बनाया जाएगा।

सेक्टर-62 एवं सेक्टर-63 मॉडल टाउन गोलचक्कर के एनएच-9 के पास बुधवार को “स्काईवॉक” का सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शिलान्यास किया है। लगभग 26 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से यह स्काईवॉक तैयार होगा। जिसमें स्टील की छत, पिलरो पर टिका पूरा स्ट्रक्चर होगा। इसका फायदा नोएडा, गाज़ियाबाद, दिल्ली आने—जाने वाले लगभग 60 हजार यात्रियों को फायदा होगा।

यह स्काई वॉक 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा होगा। यह स्काई वॉक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने एफओबी को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। इसके बाद जीरो के आकार में बनाते हुए छिजारसी की तरफ बनेगा। मॉडल टाउन गोल चक्कर के चारों तरफ जीरो आकार में बनेगा। आने वाले समय में यहां पर भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए नया एफओबी बनाया जाएगा। इसका डिजाइन ओरायन आर्किटेक्ट ने बनाया है।

ये एफओबी सीधे तौर पर नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ेगा। इससे रोजाना करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा, जो गाजियाबाद की तरफ से नोएडा आते है। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा है। ये लोग नोएडा और गाजियाबाद में जॉब करते हैं। स्काई वॉक से राहगीरों को ऊपर चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एसकेलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के कोनों पर दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close