Noida: अंधेरे में कट रही जिदंगी में उजियारा लाने के लिए सड़कों पर उतरा सैलाब, बिजली की मांग
सैकड़ों लोगों की भीड़, हाथों में झंडे और तख्तियां, नारेबाजी करते हुए लोग भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में सेक्टर-16 स्थित मुख्य अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
नोएडा के डूब क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सालों से बिना बिजली के रह रहे इन परिवारों का कहना है कि प्रशासन केवल वादे करता है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सैकड़ों लोगों की भीड़, हाथों में झंडे और तख्तियां, नारेबाजी करते हुए लोग भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में सेक्टर-16 स्थित मुख्य अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कि सालों से बिना बिजली के रह रहे इन परिवारों का कहना है कि प्रशासन केवल वादे करता है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।
ज्ञापन सौपने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुखबीर पहलवान ने कहा कि यह लड़ाई हक की है। सालों से ये परिवार अंधेरे में रह रहे हैं, बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे। प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता आया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है और साफ कर दिया है कि जब तक बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। डूब क्षेत्र के लोगों को भी सम्मान से जीने का अधिकार है। अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है।




