Noida: मसाज पार्लर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागने लगी युवतियां
सेक्टर-49 कोतवाली पलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मसाज पार्लरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। एडीसीपी नोएडा, मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस को लंबे समय से सेक्टर-49 इलाके में मसाज पार्लरों के भीतर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

नोएडा में मसाज पार्लरों की आड़ में चल रहे अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलने पर एसीपी-3, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जहां से कई युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
सेक्टर-49 कोतवाली पलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मसाज पार्लरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। एडीसीपी नोएडा, मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस को लंबे समय से सेक्टर-49 इलाके में मसाज पार्लरों के भीतर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना पर एक्शन लेते हुए एसीपी-3, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों से कई युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 17 युवतियां समेत 24 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि अनैतिक कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या इन पार्लरों का कोई संगठित गिरोह चला रहा था, और क्या इसमें किसी बाहरी व्यक्ति या गिरोह का हाथ है।



