×
Uncategorized

Noida: नोएडा में हुआ दर्दनाक हादसा, चार कारों में टक्कर मारने के बाद पलटी स्कॉर्पियों, महिला की मौत, पांच घायल

क्टर-82 कट के पास एक स्कॉर्पियो और दो ईको कारों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बदायूं निवासी एक परिवार के 12 लोग दिल्ली के संगम विहार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

सेक्टर—39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-82 कट के पास तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

सेक्टर-82 कट के पास एक स्कॉर्पियो और दो ईको कारों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बदायूं निवासी एक परिवार के 12 लोग दिल्ली के संगम विहार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वह वापस लौट रहे थे। सेक्टर 82 पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक फॉर्च्यूनर और ब्रेजा में टक्कर मारी। उसके बाद दो ईको वैन से जा भिंड़ी। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

उपचाार के दौरान ईको वैन में सवार 55 वर्षीय आशा देवी की मौत हो गई।घायलों की पहचान 70 वर्ष के राजाराम, 35 वर्षीय रीना, 30 वर्षीय श्रीपाल और रवि के रूप में हुई है। श्रीपाल और रवि की हालत गंभीर है। दोनों के पैर टूट गए हैं और सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ईको वैन और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close