Greater Noida: वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, क्रिकेटर के पिता का हुआ निधन, पहुंची सांसद प्रिया सरोज
रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप के कैंप को बीच में छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। पिता से मिलने के बाद वे वापस टीम से जुड़ने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन आज सुबह इस दुखद समाचार ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू के पिता का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले एक साल से स्टेज-4 लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत गंभीर होने पर तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेटिलेंटर पर रखा गया थ।
रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप के कैंप को बीच में छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। पिता से मिलने के बाद वे वापस टीम से जुड़ने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन आज सुबह इस दुखद समाचार ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया।रिंकू के पिता ने अलीगढ़ में सिलेंडर बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण किया था और रिंकू की सफलता में उनका सबसे बड़ा हाथ था।
वल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। अस्पताल के मुताबिक, भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की 24 फरवरी की रात को अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
चिकित्सकों ने उनको आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। उनकी हालात में सुधार होने के बजाए स्थिति बिगड़ती रही। पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलते ही टी 20 वर्ल्ड कप में खेल रहे रिंकू सिंह तत्काल अस्पताल में पहुंचे और पिता का हालचाल जाना था। अस्पताल में बेटे को सामने देखकर परिवार भावुक हो उठा। खानचंद के पार्थिक शरीर को लेने के लिए रिंकू सिंह के भाई, उनके परिजन और उनकी होने वाली पत्नी सांसद प्रिया सरोज पहुंची।




