×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीति

गौतम बुद्ध नगर में गैस सिलेंडर संकट को लेकर भाकियू (मुलायम) का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

नोएडा – भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट, जिला गौतम बुद्ध नगर पर गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में क्षेत्र के किसान और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों तथा समय पर गैस न मिलने की समस्या के खिलाफ विरोध जताया।

जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। इस वजह से किसान, मजदूर और गरीब वर्ग को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस एजेंसियों के खिलाफ कई शिकायतें सामने आ रही हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से डॉक्टर रतनपाल, नरेश मुखिया, ऋषिपाल, अरुण भाटी, खितिक भाटी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गैस की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।

बिन्नू भाटी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अंत में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और कीमतों पर नियंत्रण की मांग की गई।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close