Jewer Airport के उद्घाटन पर सपा प्रमुख का तंज—हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए, सम्मान सहित करेंगे विदा
यह बयान सपा प्रमुख का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद दिया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल का फोटो भी शेयर किया है।

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर एक कमेंट किया है। जिसमें उन्होंने पार्टी और देश के प्रधानमंत्री का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन तंज उन्हीं पर माना जा रहा है। सपा प्रमुख ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि, हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। सादर विदाई!
यह बयान सपा प्रमुख का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद दिया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल का फोटो भी शेयर किया है। जिसमें मीडिया चैनल की तरफ से मोदी का फोटो लगाते हुए उसपर कैप्शन लिखा है कि ‘सपा ने नोएडा को बनाया लूट का एटीएम’—पीएम! दरअसल, उद्घाटन के दौरान पीएम और सीएम ने सपा पर तंज कसा और कहा कि सपा ने लूट का एटीएम बना दिया था। योेगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने देश और प्रदेश के अंदर नकारेपन के कारण विकास नहीं किया। 2002 से लेेकर 2017 ने यूपी ने जलालत झेली है और अराजकता का शिकार रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश ने 12 साल और प्रदेश में 9 साल में विकास की रफ्तार पकड़ी है। एयरपोर्ट उसकी पहचान है।
ग्लोबल ट्रेड गेटवे के रूप में उभरता उत्तर प्रदेश
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का यह कार्गो हब उत्तर प्रदेश को ‘लैंडलॉक्ड’ स्थिति से बाहर निकालते हुए सीधे वैश्विक व्यापार नेटवर्क से जोड़ेगा। इससे न केवल निर्यात-आयात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।




