×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाशिक्षा

नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट 2026’ के प्री-इवेंट वर्कशॉप का शुभारंभ, देशभर से 100+ विद्यार्थियों की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा- लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी) में ‘नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट 2026’ के अंतर्गत 2 एवं 3 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय प्री-इवेंट स्किल डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आरम्भ किया गया। इस वर्कशॉप में देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए तैयार करने हेतु सुव्यवस्थित सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोफेशनल ड्रेसिंग एटीकेट्स, ग्रुप डिस्कशन तकनीक, रिज्यूमे राइटिंग, इंटरव्यू स्किल्स एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ऑन-ग्राउंड टीम-बिल्डिंग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग भावना एवं त्वरित निर्णय लेने की दक्षता को विकसित किया गया।

कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल एवं आत्मविश्वास भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं एवं प्लेसमेंट प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया, जिससे वे आगामी ‘नियुक्ति 10.0’ रोजगार महाकुंभ के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें, जिसका आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

इस अवसर पर लॉयड ग्रुप की ग्रुप डायरेक्टर एवं चीफ स्ट्रेटेजिस्ट, हेड ग्रोथ डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल प्लेसमेंट के लिए तैयार करते हैं, बल्कि उन्हें एक सफल प्रोफेशनल बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल को निरंतर निखारने और उपलब्ध अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया।

यह प्री-इवेंट वर्कशॉप विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हो रही है, जहाँ वे अपने करियर लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर रहे हैं। लॉयड ग्रुप द्वारा आयोजित यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close