×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

विवादों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट का ये प्रोजेक्ट, मेंटेनेंस की लूट पर बिफरे खरीदार, बिल्डर के अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रैंडथुम ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (GOWA) की एक विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 20 कार्यालय स्वामियों ने भाग लेते हुए प्रोजेक्ट में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अधूरी सुविधाओं के बावजूद मेंटेनेंस चार्ज वसूले जाने के मुद्दे पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। बैठक में सुविधा प्रबंधन टीम की ओर से निदेशक श्री बेदी, जीएम श्री कुलदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर स्पष्ट किया कि जब तक प्रोजेक्ट में सभी मूलभूत एवं वाणिज्यिक सुविधाएं पूरी तरह से विकसित और संचालित नहीं हो जातीं तथा कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (CC) प्राप्त नहीं होता, तब तक मेंटेनेंस शुल्क लेना पूरी तरह अनुचित, अव्यवहारिक और खरीदारों के साथ अन्याय है। साथ ही यह भी कहा गया कि वर्तमान में प्रस्तावित मेंटेनेंस चार्ज न केवल अत्यधिक है, बल्कि उपलब्ध सुविधाओं के अनुरूप भी नहीं है।

प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि सभी सुविधाओं के पूर्ण रूप से चालू होने तक मेंटेनेंस चार्ज को फिलहाल स्थगित रखा जाएगा और शुल्क दरों की पुनः समीक्षा कर उन्हें युक्तिसंगत बनाया जाएगा, लेकिन इन आश्वासनों के बावजूद कोई लिखित या समयबद्ध प्रतिबद्धता प्रस्तुत नहीं की गई, जिससे खरीदारों में असंतोष और अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बैठक में अन्य कई गंभीर समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें लिफ्ट संचालन की अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी खतरे, विशेष रूप से टॉवर-B के बेसमेंट से लिफ्ट सेवा का शुरू न होना, रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनिश्चितता और स्पष्ट समयसीमा का अभाव, टॉवर-B में पार्किंग सुविधा का अब तक चालू न होना, वैलेट सेवा का अस्थायी समाधान होना, पेंट्री एवं फूड कोर्ट जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव प्रमुख था..इसके अलावा बर्तन साफ करने जैसी मूलभूत व्यवस्था का न होना, पूरे परिसर में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या तथा पानी की आपूर्ति के लिए तीसरे पक्ष के माध्यम से 20 लीटर पानी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव जो अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है—जैसे मुद्दे शामिल हैं।

GOWA ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह केवल सुविधाओं की कमी का विषय नहीं है, बल्कि हजारों निवेशकों के अधिकारों, उनकी पूंजी की सुरक्षा और विश्वास का प्रश्न है। बैठक के अंत में सभी यूनिट खरीदारों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि मेंटेनेंस चार्ज सहित सभी समस्याओं का शीघ्र, ठोस और समयबद्ध समाधान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से कड़े और निर्णायक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close