Noida: पाकिस्तान पर जमकर बरसे रक्षामंत्री, बोले-जेन जी भविष्य की सुत्रधार
उन्होंने छात्रों को नई कार्य और शिक्षा नीतियों के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी आलसी नहीं, बल्कि स्व-संचालित है।

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर अलीगढ़ के बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह और चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जेन-ज़ी की तारीफ करते हुए कहा कि यह पीढ़ी देश की सबसे सक्रिय और सक्षम पीढ़ी हैं। इसके काम करने का तरीका, नई नीतियों के साथ तालमेल और आपकी नई सोच देश की प्रगति को आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने छात्रों को नई कार्य और शिक्षा नीतियों के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी आलसी नहीं, बल्कि स्व-संचालित है। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखती है। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीक्षांत समारोह छात्र जीवन का अहम पड़ाव होता है। यहीं से डिग्री हासिल कर नया सफर तय करते है। दूसरों से सीख लेते हुए इस पीढ़ी को खुद की कहानी लिखनी चाहिए। जीवन में संतुलन बनाकर चलना ही असली सफलता है। खुद के लिए शोहरत सभी हासिल करते है, आपको दूसरों के लिए कुछ करने का संकल्प लेना है।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता है। सामान्य व्यक्ति 10 हजार दिन काम करता है, 80 हजार घंटे काम को देता है। पाकिस्तानी अपनी एनर्जी से आंतकवाद बढ़ाने में लगा रहा है। एआई का इस्तेमाल मानव जीवन बचाने के लिए होना चाहिए लेकिन उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
दीक्षांत समारोह में करीब 3090 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां दी गईं। साथ ही, 63 गोल्ड मेडल विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान, चांसलर डॉ. विक्रम सिंह और विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।




