Noida: श्रमिक करते रहे कंपनियों में तोड़फोड़, मालिकों के फोन करने के बाद भी नहीं मिली पुलिस की मदद!
इसी बीच इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के अध्यक्ष संजीव शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक रहा।

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया। हाथों में लाठीं—डंडे लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान 50 से अधिक कंपनियों को निशाना बनाया। साथ ही 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस की एक गाड़ी भी प्रदर्शनकारियों ने पलट दी। बवाल और तोड़फोड़ करने के बाद कई कोतवाली से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।
इसी बीच इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के अध्यक्ष संजीव शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक रहा। एक दिन की छुट्टी के बाद भी इस आंदोलन से निपटने की पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी नहीं की थी। कंपनियों में श्रमिक तोड़फोड़ करते रहे और कोई भी सपोर्ट के लिए नही था। उन्होंने कहा कि पुलिस को फोन किया गया। साथ ही वह अधिकारी को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। कोई पुलिस की सहायता नही मिल पा रही थी। उधोगो को भारी आर्थिक नुकसान के साथ ही मानसिक तनाव के कारण प्रताड़ना हुई है। उन्होंने कहा कि ग्राहक डरे हुए हैं। यहां से उनको मटेरियल समय से मिलेगा या नही, सैलरी बढ़ने पर उत्पाद की कीमत बढ़ने का डर भी ग्राहकों को सता रहा है।




