×
Uncategorized

Noida: बॉटनिकल गार्डन से दौड़ेंगी चार रूट पर 50 सिटी बसें, नोएडा एयरपोर्ट तक सीधा सफर

नोएडा अथॉरिटी और यूपी रोडवेज के बीच हुए समन्वय के बाद अब शहर के चार प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।

नोएडा के निवासियों के लिए सफर अब और भी आसान होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण और यूपी रोडवेज ने मिलकर शहर की सड़कों पर 50 नई सिटी बसें उतारने का फैसला किया है। ये बसें न केवल जाम से राहत दिलाएंगी, बल्कि जेवर एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जैसे महत्वपूर्ण इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी भी देंगी।

नोएडा अथॉरिटी और यूपी रोडवेज के बीच हुए समन्वय के बाद अब शहर के चार प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा। ये बसें सेक्टर-90 डिपो और बॉटनिकल गार्डन को मुख्य केंद्र बनाकर चलाई जाएंगी। पहला रुट बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौड़ चौक) तक होगा। दूसरा जेवर एयरपोर्ट, तीसरा सेक्टर-62 तक और चौथा रूट फेस-2 होते हुए कलेक्ट्रेट सूरजपुर तक जाएगा।

बसों के रखरखाव के लिए सेक्टर-90 में आधुनिक डिपो बनाया गया है, जहां ई-चार्जिंग स्टेशन और वर्कशॉप की सुविधा होगी। खास बात यह है कि बसों के संचालन में होने वाले घाटे यानी वीजीएफ का भुगतान नोएडा प्राधिकरण करेगा, जिससे यात्रियों को किफायती दरों पर रोडवेज की सेवाएं मिलती रहेंगी। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर भी ‘अपॉर्चुनिटी चार्जिंग स्टेशन’ बनाए गए हैं ताकि बसों का संचालन बिना रुके सुचारू रूप से चलता रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close