×
Uncategorized

Noida: पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दर्ज करा दी ‘गुमशुदगी’, नानी ने खोला ऐसा राज की पहुंच गया जेल

जेवर के आरआर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने चार शादियां की है। मृतका उसकी चौथी पत्नी की सौतेली बेटी थी। उसने 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी

ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिस पिता ने 21 अप्रैल को थाने जाकर अपनी 14 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही उसका कातिल निकला। पुलिस ने न केवल हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि झाड़ियों से मृतका का शव बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जेवर के आरआर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने चार शादियां की है। मृतका उसकी चौथी पत्नी की सौतेली बेटी थी। उसने 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी उसकी नाबालिग बेटी दुकान पर दूध लेने के लिए गई थी। वहां से वह अचानक गायब हो गई। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की तो मृतका के सामने चौंकाने वाली बात सामने आई। तफ्तीश की परतें खुलीं, तो हकीकत जानकर हर कोई दंग रह गया।

डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि अपने सौतेले पिता सुरेंद्र से अक्सर विवाद होता था। नानी ने खुलासा किया है कि वह अपनी सौतेली बेटी पर गंदी नजर रखता था। यह जानकारी खुद मृतका ने अपनी नानी को दी थी। इसी वजह से नानी के पास रहती थी। 20 अप्रैल को विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र ने अपनी बेटी के साथ मारपीट की। चोट लगने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक आया। पुलिस ने शव को कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close