Noida: कपड़े उतरवाकर गैस के पाइप से नाबालिग की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर कड़ा एक्शन
उसके कपड़े उतरवाकर कुछ दंबंग युवकों ने पहले बंधक बना लिया और उसके बाद मारपीट की

नोएडा में नाबालिग के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है। उसके कपड़े उतरवाकर कुछ दंबंग युवकों ने पहले बंधक बना लिया और उसके बाद मारपीट की। वह युवकों के सामने गिड़गिड़ाता रहा और हाथ भी जोड़े, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। घटना एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी उसे छोड़ने के नाम पर दस मिनट तक बेहरमी से पीटते रहे। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर रुप से घायल का छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मामूरा गांव निवासी एक नाबालिग आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह पड़ोस के पीजी में केयर टेकर का भी काम करता है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाने के लिए पीजी में इक्टठा हुए थे। किशोर पीजी में रात करीब तीन बजे आराम कर रहा था। जबकि तीन दोस्त चौथे दोस्त को गिझौड़ गांव छोड़ने चले गए थे। तभी मामूरा के रहने वाले उसके तीन साथी नशे की हालत में उसके पीजी पहुंचे। वह पीजी में शोर शराबा करने लगा। नाबालिग ने तीनों को रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि युवकों ने किशोर को गैस के पाइप और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह हाथ जोड़कर खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन वह नहीं माने। परिजन ने रविवार को थाने जाकर तीनों अरोपियों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने विनेश, वंश, कृष्णा तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि उनके बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।




