×
Uncategorized

Noida: फाल्ट के चलते बिजलीघर पर इक्ट्ठा हुए लोग, दफ्तर में आपत्तिजनक मिला नजारा

करीब चार घंटे तक रविवार देर रात क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली फाल्ट बना रहा। जिससे कई गांवों में अंधेरा छा गया।

दनकौर स्थित बिजली सबस्टेशन एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ कर्मचारी सबस्टेशन में बैठकर शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे है। कार्यालय के अंदर ही देर रात शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों बिजली विभाग के लाइनमैन और कर्मचारी बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, करीब चार घंटे तक रविवार देर रात क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली फाल्ट बना रहा। जिससे कई गांवों में अंधेरा छा गया। लगातार लोग बिजलीघर से संपर्क करते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों को शराब पीते हुए पाया ग्रामीणों ने इसका विडियो बनाया और वायरल कर दिया। लोगों ने ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ चुकी है।

वायरल विडियो से विभाग की कार्यशैली पर क्षेत्र के लोग सवाल कर रहे हैं। इस घटना ने यूपीपीसीएल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस मामले में विभाग की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close