×
Uncategorized

Noida: नशेड़ी पिता की खौफनाक साजिश, इकलौते बेटे की हत्या कर भाईयों को फंसाने की तैयारी

जांच कर पुलिस ने आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बेटा आखिरी बार पिता के साथ ही दिखा। बावजूद इसके वह पुलिस को गुमराह करता रहा।

नशेडी पिता की खौफनाक साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। अपने ही 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को कासना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को सिरसा गांव स्थित छह प्रतिशत प्लॉट में फेंक दिया। जिसमें पानी भरा हुआ था। परिजनों और पुंलिस के चंगुल में फंसता देखकर आरोपी ने खुद के गले पर ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और कार को बरामद कर लिया है।

जांच कर पुलिस ने आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बेटा आखिरी बार पिता के साथ ही दिखा। बावजूद इसके वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कुछ देर बाद सूचना मिली कि बच्चे का शव तालाब में मिला है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि संपत्ति विवाद में भाइयों को फंसाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला बुधवार को कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का है। सिरसा गांव निवासी प्रदीप कुमार का अपने भाईयों से जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा है। सड़क किनारे दुकान के निर्माण को लेकर उनके बीच में एफआईआर भी हो चुकी है।

खुद पहुंचा एफआईआर दर्ज कराने
दरअसल, छह मई को सिरसा गांव निवासी प्रदीप का बेटा सुधांशु गायब हो गया। उसके चाचा मोहित के साथ प्रदीप भी मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा। मोहित ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका 13 वर्षीय भतीजा गायब है। कासना कोतवाली पुलिस ने उनकी गुमशुदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पिता ने ही अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चला रहा है। बेटे की हत्या कर वह अपने भाईयों को केस में फंसाना चहाता था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close