Noida: ‘भाजपा सरकार में जनता त्रस्त…अधिकारी और नेता मस्त’ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि बीजेपी के शासन में किसान, नौजवान, छात्र, गरीब बेहद परेशान है।

बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता चौधरी जयकरण ने किया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान के नेतृत्व में हुई बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सभी ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि बीजेपी के शासन में किसान, नौजवान, छात्र, गरीब बेहद परेशान है। सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बने हुए हैं। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं लेकिन कोई पूछने वाला नहीं हैं। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता त्रस्त है। अधिकारी और बीजेपी नेता मस्त हैं। राम के नाम पर वोट मांगने वाले अब राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी कर रहे हैं। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन कोई नहीं सुन रहा है।
नोएडा समेत पूरे उत्तरप्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाले विकास पुरुष अखिलेश यादव को जनता याद कर रही है। जनता 2027 में अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। बैठक के बाद वरिष्ठ समाजवादी नेताओं को पटका डालकर एवं पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर, अधिवक्ता प्रमेंद्र भाटी, बीर सिंह यादव, डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, जगत चौधरी, संजय त्यागी, बबली शर्मा, नेहा पांडे, राम सहेली, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।



