×
Uncategorized

Noida: लखनऊ की घटना के बाद जिले में कार्रवाई जारी, एक होटल और दो कोचिंग सेंटर किए गए सील

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों में मानकों के अनुसार, 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

लखनऊ में हुई आगजनी की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर में पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम का एक्शन जारी है। विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को विभागीय टीम ने विशेष अभियान के तहत होटल, कोचिंग सेंटर और अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। एक होटल और दो कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है।

विशेष जांच अभियान के तहत सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीमों ने कोचिंग सेंटर, होटल एवं अन्य संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभिलेखों, पंजीकरण, अग्निशमन उपकरणों के अलावा शासन द्वारा निर्धारित मानकों की जांच की। जेवर उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह व उनकी टीम ने जेवर के बालाजी गेस्ट हाउस, एसआर प्लाजा, दी ग्रैंड होटल और जेपी वेलवेट होटल का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिनमें से बालाजी गेस्ट हाउस को कमियां पाए जाने पर मौके पर ही सील किया गया। इसके अलावा तीन अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों में मानकों के अनुसार, 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अभिलेख उपलब्ध न होने एवं निर्धारित मानकों का अनुसार नहीं पाए जाने पर पांच कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। वहीं नोएडा सेक्टर-16 एवं सेक्टर-18 क्षेत्र में 12 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 02 संस्थानों को सील किया गया।

नोएडा सेक्टर-22 क्षेत्र में चार कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करते हुए दो को नोटिस जारी किए गए है। इसके अलावा नोएडा सेक्टर-58 एवं सेक्टर-62 क्षेत्र में भी छह कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।विशेष जांच अभियान के तहत दो दिन में 66 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 9 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है तथा 12 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close