Noida: यमुना क्षेत्र में बसेगी कोरियन सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी की प्रतिनिधिमंडल को दी गई जानकारी
कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने यमुना सिटी का दौरा किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को देखना और समझना रहा।

यमुना क्षेत्र में कोरियन सिटी बसाई जाएगी। जिसमें 70 प्रतिशत औद्योगिक, 13 प्रतिशत व्यावसायिक, 12 प्रतिशत आवासीय और 12 प्रतिशत संस्थागत गतिविधियां हो सकेंगी। सेक्टर-4ए का कुल क्षेत्रफल 900 एकड़ में यह सिटी बसाई जाएगी। जिसमें 500 एकड़ में सिर्फ कोरियन सिटी बसेगी। कोरियन प्रतिनिधिमंडल को लोकेशन पसंद आई हैं। वीरवार को कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना स्टिी पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय के निदेशक किम जिनसू, कोरिया दूतावास (भारत) सुंगचुंग जो और कोरिया ट्रेड-इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी के प्रबंध निदेशक डोंगह्योन किम समेत अन्य शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने यमुना सिटी का दौरा किया और आसपास कनेक्टिविटी को समझा। कोरियन सिटी में इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश होगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-4ए में 500 एकड़ में कोरियन सिटी प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए कोरियन उद्यमियों और अफसरों के साथ बातचीत जारी है।
इसी क्रम में गुरुवार को कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने यमुना सिटी का दौरा किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को देखना और समझना रहा। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने कोरियन प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत तमाम कनेक्टिविटी की जानकारी देते हुए निवेश के अवसरों पर प्रस्तुति दी। क्षेत्र में चल रही कंपनियों समेत आने वाले निवेश प्रस्तावों के बारे में भी बताया गया।कोरियन लोगों के ही आवास होंगे।




