Noida: नोएडा में भारतीय किसान यूनियन की हुई बैठक, बड़ी संख्या में सदस्यों ने ली सदस्यता
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि गरीब मजदूर किसान की एकता ही हमारी ताकत है।

नोएडा के बरौला गांव में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता हाजी मुन्त्याज अहमद व संचालन संगठन परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने किया।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि गरीब मजदूर किसान की एकता ही हमारी ताकत है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक हर विभाग और सरकार हमारा शोषण करती रहेगी। संगठित होकर हम कोई भी लड़ाई आसानी से जीत सकते हैं। आज बरौला मीटिंग में संगठन की ईमानदारी व कार्यशैली से प्रभावित होकर दर्जनों नवनियुक्त सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। जिसमें हरेंद्र सिंह को पदोन्नत कर
जिला उपाध्यक्ष व रामवीर तंवर को ग्राम अध्यक्ष समेत धर्मराज एवं दिनेश कसाना जिला सचिव, महेश बैसोया महानगर सचिव, सुनील बैसोया महानगर कोषाध्यक्ष, अमरपाल, निखिल, अजय नागर, अंकुर कश्यप, हाजी मुन्त्याज, सोनू कुमार, गौरव बैसोया को विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
मीटिंग में मुख्य रूप से डाक्टर रोहतास, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, डाक्टर डीपी सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, मनोज शर्मा, प्रमोद प्रजापति, विजयपाल भाटी, सतपाल बैसोया, नरेश शर्मा, नीरज कैन, अरविंद गौतम,प्रवीण , पीयूष, गुलशन, रिषभ, इत्यादि मौजूद रहे।


