×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

डॉ. प्रीति कोच्छर ने सेक्टर-41 आरडब्ल्यूए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पेश की दावेदारी

नोएडा – सेक्टर-41 की वरिष्ठ निवासी एवं समाजसेवी डॉ. प्रीति कोच्छर ने आरडब्ल्यूए सेक्टर-41 के आगामी चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य (Executive Member) पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वर्ष 2003 से सेक्टर-41 की निवासी डॉ. कोच्छर ने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सहभागिता को अपनी प्राथमिकता बताया।

डॉ. प्रीति कोच्छर ने चेन्नई विश्वविद्यालय से बीडीएस तथा आईसीएफएआई, हैदराबाद से एमबीए (फाइनेंस) की शिक्षा प्राप्त की है। वे दक्षिण दिल्ली में वर्ष 2003 से अपना डेंटल क्लीनिक संचालित कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें मार्केटिंग, फाइनेंस, शिपिंग एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी व्यापक अनुभव प्राप्त है तथा उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कार्य किया है।

सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वे नियमित रूप से डेंटल हेल्थ कैंप आयोजित करती रही हैं तथा सामुदायिक विकास और जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में योगदान देती रही हैं। इसके अलावा उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

डॉ. कोच्छर ने कहा कि यदि उन्हें सेक्टर-41 के निवासियों का आशीर्वाद मिलता है तो वे आरडब्ल्यूए में पारदर्शिता, बेहतर प्रबंधन, स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों तथा सभी निवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और वे पूरी तरह निष्पक्ष एवं निवासी हितों के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सेक्टर-41 को एक स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जहाँ प्रत्येक निवासी की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close