×
Uncategorized

Noida: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जल्द बंद होंगे अवैध कट, दिशासूचक बोर्ड लगाने पर दिया जोर

साथ ही हादसे बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधार करने के निर्देश दिए गए है। अवैध कटों को बंद करने एवं सड़क सुरक्षा संकेतकों को बेहतर बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।

जनपद में सड़क हादसे में होने वाली मौतों की दर को कम करने के लिए सोमवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रुपम ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और तीनों प्राधिकरणों के संबंधित अधिकारियो को अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग के अलावा अन्य यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

साथ ही हादसे बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधार करने के निर्देश दिए गए है। अवैध कटों को बंद करने एवं सड़क सुरक्षा संकेतकों को बेहतर बनाने पर भी विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना बेहद जरुरी है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसों की डिटेल को बीमा दावों का निस्तारण शीघ्रता से संभव हो सकेगा। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर सूचनाओं का समयबद्ध एवं सही ढंग से अद्यतन करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के समस्त विद्यालयों में विद्यालय यान सुरक्षा समिति के तहत स्कूलों में अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की फिटनेस व चालकों की आंख व स्वास्थ्य जांच अवश्य करा ली जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना फिटनेस के स्कूली बस सड़कों पर न उतर पाए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close