Noida: GL बजाज कॉलेज में एडमिशन के नाम पर अवैध उगाही का आरोप! सपा नेताओं के साथ अभद्रता मामले में किसान सभा का प्रदर्शन
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस पर सपा नेता प्रशांत भाटी और मोहित नागर को अवैध हिरासत में रखकर बदलसूकी का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी से मुलाकात की।

जीएल बजाज कॉलेज प्रबंधन की कथित मनमानी और एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर जमकर हंगामा उस वक्त खड़ा हो गया। जब पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने पहुंचे सपा नेताओं को अवैध तरीके से हिरासत में ले लिया। आरोप है कि प्रशांत भाटी और मोहित नागर को अवैध हिरासत में रखने के अलावा उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि जीएल बजाज कॉलेज में दाखिला के नाम पर जमकर अवैध उगाही की जा रही है।
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस पर सपा नेता प्रशांत भाटी और मोहित नागर को अवैध हिरासत में रखकर बदलसूकी का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी से मुलाकात की। उन्होंने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि जीएल बजाज कॉलेज प्रबंधन की कथित मनमानी और एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में प्रशांत भाटी और मोहित नागर के नेतृत्व में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रस्तावित था। आरोप है कि प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने दोनों युवा नेताओं को हिरासत में लेकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने डीसीपी से मुलाकात कर नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान सभा के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दोनों को रिहा कर दिया है।


