×
Uncategorized

Noida: पानी के बिल पर लगे ब्याज पर छूट पाने का आखिरी मौका, ग्रेनो और ग्रेटर नोएडा वासियों को प्राधिकरण दे रहा सौगात

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है।

शहर में बड़ी संख्या में लोगों पर पानी का बिल बकाया है। इसमें ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी और सेक्टर आदि शामिल है। ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 20 फीसदी छूट पाने की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद ब्याज की रकम पर छूट नहीं मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। पानी के बकाएदारों को 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी छूट दी गई। अब 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी।

बता दें, कि सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 84 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है, जिनमें बिल्डर सोसाइटियों, आवासीय आवंटियों, संस्थागत, उद्योगों और आवासीय समितियों, आईटी व कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर साल 2026-27 में जल मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है, जबकि इससे पूर्व में प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close