×
Uncategorized

Noida: रक्षाबंधन से पहले उजड़ी बहनों की खुशियां, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, चाकू से गोदकर कर दी हत्या

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुष बहनों का अकेला भाई था। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और समय रहते कार्रवाई नहीं की।

रक्षाबंधन पर्व से पहले नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेक्टर-20 में एक 13 वर्षीय आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी की उसके साथी ने जन्मदिन पार्टी के बहाने घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को सेक्टर-54 के पार्क में फेंक दिया।

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुष बहनों का अकेला भाई था। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और समय रहते कार्रवाई नहीं की। नोएडा के सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम पर आयुष के पारिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, 17 अगस्त को दोस्त आयुष को बर्थडे का झांसा देकर ले गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मां का आरोप है कि वह सेक्टर-12/22 चौकी, सेक्टर-24 और सेक्टर-20 कोतवाली के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने नशा उतरने की बात कहकर और सीमा विवाद बताकर चार दिनों तक गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। 21 अगस्त को सेक्टर-54 के पार्क में शव मिला, जिसकी शिनाख्त पोस्टमॉर्टम हाउस में हाथ में बंधे कलावा/धागे से मां ने की।

बहनों का इकलौता भाई छीने जाने से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। आयुष की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वहीं, किशोर के शव के पोस्टमॉर्टम में शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close